विवाद व मारपीट के मामले में21लोंगो का शांति भंग की धारा में चालान

By:

On: Sunday, March 20, 2022 2:05 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होलिका, होली पर्व के दिन हुए विवाद व मारपीट के मामले में पुलिस ने कुल 21  को गिरफ्तार किया।उन सभी का शनिवार को शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि भरकना गांव निवासी कुल्लू चंदन अनिल, बरौधी निवासी रविचंद्र कोल, भरकना निवासी रविंद्र उपाध्याय अंकित उपाध्याय, मझिगवां निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ नीतू दीपक शर्मा विमलेश शर्मा, घोरावल नगर के वार्ड नं 6 निवासी सिंटू उर्फ प्रदीप चौधरी, मझिगवां निवासी अजय कुमार पटेल, घोरावल नगर के वार्ड नं 6 निवासी शशि कुमार मौर्य तथा घोरावल नगर के वार्ड नं 8 निवासी उत्कर्ष मदेसिया, मझिगवां निवासी राजेश कोल, भरौली निवासी कमलेश पटेल,प्रेमशंकर पटेल, नेवारी निवासी अगनू,पप्पू,संजय, नंदलाल व दशरथ ने होली के दिन अलग अलग मामलों में विवाद, गाली गलौज व मारपीट कर लिया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।शनिवार को मेडिकल जांच के बाद सभी का चालान कर दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment