घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर होली के दिन हुए सड़क हादसे में कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। देवगढ़ गांव निवासी संतोष (28) बाइक पर सवार होकर होली के दिन गांव में घूम रहा था, गिरकर घायल हो गया। घोरावल कस्बे के डब्बू गुप्ता और उनके साथ बाइक पर पीछे सवार रमेश गुप्ता दोनों लोग अपने रिश्तेदारी में बहनोई के घर करसोता गांव जा रहे थे। रास्ते में लोढौता मोड़ पर दोनो गिर पड़े, जिससे रमेश के सिर हाथ पैर में चोट आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सिरसाई गांव निवासी सुनील (35) बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसके हाथ पैर में चोट आई। कनेटी गांव निवासी शंकर (70) साइकिल से सरंगा गए थे। घर वापसी के दौरान मुंगहरी माइनर के समीप बाइक से टकरा गए। इस हादसे में बाइक चालक खुटहा निवासी सुनील (20) भी घायल हुआ। शिवद्वार गांव निवासी महेंद्र (29) और उनके साथ रामविलास (32) बाइक पर सवार होकर कोहरथा की ओर गए थे। रास्ते में गिर कर घायल हो गए।सभी घायलों को उनके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
सड़क हादसे में आठ लोग घायल,एक गम्भीर
---Advertisement---

