बाईक व कार की जोरदार टक्कर ,कोन थाना क्षेत्र के कुडवा मोड की घटना
सोनभद्र:-कोन स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन विण्ढमगंज मार्ग पर कुडवा मोड पर 2.30 बजे दोपहर मे बाईक व कार की टक्कर मे बाईक सवार पति पत्नी व एक बेटी की मौके पर मौत हो गयी,व ढाई साल का बेटा गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह के टोला कोलडिहवा निवासी मुस्तकीम अंसारी पुत्र रेयाज अपने पत्नी व दो बच्चो के साथ विण्ढमगंज की ओर बाईक से जा रहा था कि विण्ढमगंज की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार क्रेटा कार से जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमे बाईक सवार मुस्तकीम समेत पत्नी व एक बच्चे की मौके पर मौत हो गयी दुसरे ढाई वर्ष का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे
इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्चे की स्थिति भी नाजुक बनी हुयी है परिजनों को सुचना दे दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर घायल बच्चे को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है दोनों गाडियों को भी कब्जे मे लिया गया है । इस प्रकार की दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र मे चर्चा हो रही है।

