ट्रक की चपेट में आने से पिता घायल,बाल-बाल बची पुत्री

By:

On: Saturday, March 19, 2022 6:18 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए चोपन सीएचसी ले जाया गया।जंहा से प्रथम उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि होली के दिन शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार बेटी के साथ कंही रिस्तेदारी में जाने के लिए निकला था की तेलगुडवा चौराहे पर पहुंचते ही ट्रक की चपेट में आकर सौ मीटर तक घसीटते चला गया लोगों के हल्ला मचाने पर ट्रक को चालक ने रोका घटना में बाईक सवार सुखसागर गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी निंगा घायल हो गया व घायल की बेटी बाल बाल बच गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल भेजकर घटना में शामिल ट्रक को चोपन थाना में जाकर खड़ा करा लिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment