दुद्धी- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का नदी में डूबने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार संगीता देवी उम्र 23 वर्ष पत्नी राम लाल यादव निवासी मुर्ता आज सुबह नहाने के लिए अपने छोटी लड़की के साथ कारीमान (ठेमा)नदी गयी थी। काफी देर कपड़ा धोने के बाद वह नदी में नहाने लगी इसी बीच संगीता का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई पास में खड़ी उसकी छोटी बच्ची चिल्ला चिल्ला कर रोने लगी तभी आसपास में मौजूद लोग वहां आए और नदी में उसको बचाने के लिए कूद गए और उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक संगीता का मौत हो चुकी थी। गांव में इसकी जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान कुमार यादव शिव कुमार यादव वहां पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने भेज दिया। पुलिस व परिजनों ने लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि संगीता का पति रामलाल यादव बाहर गया हुआ है आज इसके चाचा के यहां छठी का आयोजन होना था जिसके तैयारी में संगीता जुटी हुई थी पर इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है इनके पति को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
नदी में नहाने गई विवाहिता की डूबने मौत
---Advertisement---

