घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-घोरावल कोतवाली व उभ्भा चौकी क्षेत्र के कन्हारी गांव के जंगल में सोमवार को 68 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ पर लटकते दिखने से गांव में सनसनी फैल गई।गुलाब पुत्र स्वर्गीय भोजई निवासी कन्हारी का शव उसी के लूंगी के सहारे आंवले के पेड़ से लटकता हुआ ग्रामीणों को दिखा। इस बात की खबर गांव में तत्काल फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पेड़ से गुलाब का शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि जांच पड़ताल में पाया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते गुलाब ने ऐसा कदम उठाया। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल में उसने अपनी ही लूंगी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
कन्हारी गांव के जंगल में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव,मची सनसनी
---Advertisement---

