ट्रक व हाईवा की आमने सामने जोरदार टक्कर,चालक की मौत

By:

On: Monday, March 14, 2022 1:50 PM

---Advertisement---

सोनभद्र-हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर पिपरी बार्डर के समीप ट्रक व हाईवा की आमने सामने जोरदार टक्कर में हाईवा चालक की मौके पर मौत हो गई व ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया।
सोमवार की शाम लगभग चार बजे हाथीनाला के आगे रेणुकूट मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा व ट्रक में आमने-सामने भीडंत हो गई।घटना में हाईवा 40वर्षिय चालक चंद्रशेखर पुत्र सोती चौहान निवासी ग्राम महूआव चोपन की हिंडालको हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई वंही 32वर्षिय ट्रक चालक अरविंद कुमार पुत्र कमलेश गौड़ निवासी ग्राम गोझवा मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर को घायल अवस्था में सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया। घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया जिसे पुलिस द्वारा हाईवा व ट्रक को क्रेन से सड़क के किनारे करा कर यातायात सुचारु रूप से बहाल किया गया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment