Breaking:-जिले में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी

By:

On: Thursday, March 10, 2022 1:49 AM

---Advertisement---

सोनभद्र।
जिले में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

जिले में 59.5 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

रात आठ बजे तक घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

जिले में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ की सीट ओबरा का परिणाम चर्चा में है।

राबर्ट्सगंज राजकीय पालीटेक्निक में बने मतगणना स्‍थल पर काउंटिंग की जाएगी।

मतगणना के दौरान 226 कर्मचारी शामिल किए गए हैं।

मतगणना स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स और यूपी पुूलिस के जवान तैनात हैं।

सोनभद्र में सबसे अधिक घोरावल में राउंड की मतगणना होगी।

वहीं राबर्ट्सगंज में 30,ओबरा में 24 और दुद्धी में 25 राउंड में मतगणना होनी है।

सबसे पहले डाक से प्राप्‍त मतपत्रों की गिनती की जानी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment