:-नगर स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आयोजित हुआ गोष्ठी कार्यक्रम
-मौजूद महिला कर्मचारियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर महिला शक्ति सम्मान से हुई सम्मानित
सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में प्रबंधक पवित कुमार मौर्या द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केक काटकर मौजूद महिला कर्मचारियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित करते हुए आयोजित हुई गोष्ठी। वही श्री मौर्य ने बुके,अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर “नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया। नारी शक्ति का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि-“8 मार्च को संपूर्ण विश्व में नारी सशक्तिकरण, नारी अधिकारों की रक्षा एवं देश के सरकार द्वारा भी बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर यह दिवस मनाया गया है।आज का यह दिन महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक उपलब्धियों को याद करने का दिन है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रबंधक पवित्र कुमार ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“2022 की महिला दिवस का थीम लैंगिक समानता है इस थीम का रंग पर्पल (न्याय,गरिमा) ग्रीन (उम्मीद)सफेद (शुद्धता) तय किया गया है।
नारी साहित्य,कीकला, संस्कृति, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक जीवन की धुरी रही है और बिना नारी के किसी भी समाज की कल्पना नहीं की जा सकती आज भारतीय नारी हर क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट योग्यता का डंका पीट रही है। वही वक्तों ने कहा कि- हमें अपने अधिकारों के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए, सामाजिक बुराइयों,कुरीतियों का हमेशा डटकर मुकाबला करना चाहिए। हम नारी अधिकारों के शोषकों को पहचाने और उनसे मुकाबला करें।शिक्षिका प्रीति शाह ने प्रकृति के संरक्षण के लिए स्लोगन भी दिया-” प्रकृति स्वरूप नारी सभी करे सम्मान,आइए मिलकर करें नारी के संपूर्ण समस्याओं का निदान। इस दौरान मैनेजर रामाश्रय पटेल,पिंटू कुमार, सविता,सामिया,चंदन ,सैफीन,नीतू पांडेय,खुशबू,प्रीति, स्वेता प्रतिभा सोनी,निशा,गुंजा , पूजा, रेनू आदि लोग मौजूद रहे।

