जयदीप गुप्ता
कोन/सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कचनरवा के असनाबांध मे स्थित क्रिस ज्योति माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे मे वहां रसोइया की काम कर रही कुमारी नेहा टेप्पो 18 वर्षीय पुत्री सुलेमान टेप्पो का शव कालेज के एक कमरे मे फंदे से लटकता मिलते ही शनिवार की सुबह कालेज परिसर में आग की तरह फ़ैल गया एवं विद्यालय स्टाफ में हडकंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहा टेप्पो जनवरी 2022 से उक्त कालेज मे फादर समेत अन्य स्टाफों का खाना बनाने का काम करती थी। शुक्रवार की रात्रि में वह अपने कमरे मे सोने गयी। जब वह सुबह देर तक नहीं जगी तो फादर समेत स्टाफों ने उसे जगाने कमरे के तरफ गए। बहुत शोर मचाने के बाद भी जब उसने कोई आवाज नहीं दी तो फादर समेत सभी स्टॉप खिडकी के तरफ से देख हैरान रह गये। नेहा कमरे मे दुपट्टा से फंदे से लटक रही थी, फादर ने घटना की सुचना ने पुलिस को दिया।
सुचना मिलते ही कोन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भेज दिया।
पूरे प्रकरण पर एसएसआई अफरोज अहमद ने बताया कि “नेहा टेप्पो लाल टावर अनपरा गेट नं दो थाना अनपरा की निवासी थी और 22 जनवरी से क्रिस ज्योति कालेज में स्टाफों का खाना बनाने की काम करती थी जो शुक्रवार की रात्रि मे अपने कमरे मे ही फंदे से झूलती मिली। अन्त में उन्होंने कहाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही कारण स्पष्ट हो पायेगा कि हत्या हैं या आत्महत्या।।

