भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों से झूठ बोलने एवं लूटने का किया काम- सतीश चंद्र मिश्रा।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
ओबरा/सोनभद्र । नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 रामलीला मैदान में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा व पत्नी कल्पना मिश्रा,पुत्र कपील मिश्रा का जोरदार स्वागत किया और मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा 2007 में बहुजन समाज पार्टी ने उद्योग बढ़ाने का काम किया बहन मायावती ने लोगों को सुरक्षा देने का काम किया भाजपा की सरकार ने गरीबों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था बहन मायावती की सरकार में महिलाये बेटिया सुरक्षित रही।
सभी पार्टियों ने जनता को ठगने का काम किया है सरकारी कार्यालय में बैठे ठेकेदार कर रहे हैं भ्रष्टाचार और इस सरकार में केवल ठेकेदारों को ही रखने का काम किया है भाजपा सरकार ने केवल कागजों का और विज्ञापनों का सहारा लिया है अगर गरीबों के लिए कुछ किया होता तो आदिवासी क्षेत्र का कुछ विकास होता लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया है।
ओबरा विधानसभा प्रत्याशी सुभाष खरवार के लिए वोट डालने के लिए अपील किए और बहन जी के हाथो को मजबूत बनाए। इस कार्यक्रम मे उपस्थित बसपा वरिष्ठ पदाधिकारी पन्ना लाल,पुर्व जिला अध्यक्ष निशात कुशवाहा,जिला सचिव ओबरा विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र निषाद,पन्ना भारती,रमेश भारती,अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी,बसपा कार्यकर्ता एवं जनता-जनार्दन मौजूद रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment