मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल ने चुनावी जनसभा को घोरावल में किया संबोधित,

---Advertisement---

मुकेश शक्तिपाल,
सोनभद्र
घोरावल विधानसभा के घोरावल नगर के भारतीय इंटर कालेज मैदान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस उम्मीदवार विदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित किया।शनिवार को दोपहर बाद 12:50 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की। मंच पर अपने सम्बोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि धर्म व जात की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का काफी नुकसान किया है।विकास रोजगार किसान नौजवान के मुद्दे पीछे छुट गये हैं।किसान बदहाल है बुलडोजर लेकर विनाशकारी कार्य किया है।लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का कार्य किया है।नौकरी न देकर परीक्षा पेपर लीक किया है।छात्रों पर लाठिया चलवाई है।कोरोना काल में अक्सीजन के अभाव में बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।गंगा का किनारा लाशों से पट गया था।आपका एक वोट आपका भविष्य तय करेगा।हमारी कांग्रेस की सरकार बनने पर हम किसानों के सभी कर्ज माफ़ करेंगे।2500 रुपये प्रति कुंतल धान और 400 रुपये प्रति कुंतल गन्ना खरीदेंगे।जो हमने छत्तीसगढ़ में कर के दिखाया है।सरकार बनने पर 20 लाख नौजवानों को सरकारी रोजगार देंगे ।गौ माता की बात करने वाली सरकार ने गो वंशों की भारी दुर्दशा की है।छुट्टा जानवर से किसान परेशान हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं रशद मंत्री अमर सिंह भगत,संसदीय सचिव चंद्र देव राय शिशुपाल शोरी,विनोद तिवारी,आशुतोष दुबे आशु,कौशल किशोर मिश्रा,राजबली पाण्डेय,मो हनीफ आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment