*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस की पीआरवी 4211 द्वारा गुमशुदा बच्चे को वापिस परिजनों को किया गया सुपुर्द -*

---Advertisement---

ब्यूरो क्राइम जासूस,

म्योरपुर,सोनभद्र

आज दिनांक 04.03.2022 को थाना म्योरपुर की पीआरवी 4211 को समय लगभग 20.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत रनटोला रेलवे स्टेशन के पास एक लावारिस बच्चा मिला है जिसपर ड्यूटी सम्पादित कर रहे पीआरवी उपरोक्त पर नियुक्त कर्मचारीगण आरक्षी सतीश दुबे, हो0गा0 चालक रामशकल यादव द्वारा मौके पर पहुंच कर बच्चे को सुपुर्दगी में लिया गया तथा उससे नाम पूछने पर बच्चे ने अपना नाम सूरज पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम लौबन्द, टोला खम्हरिया, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 07 वर्ष वर्ष बताया । उक्त जानकारी के उपरान्त डॉयल 112 के कर्मचारीगण द्वारा परिजनों को सूचित किया गया तथा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया जिसे पाकर बच्चे के परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment