सोनभद्र के मधुपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सभा को किये सम्बोधित ।

---Advertisement---

 

सोनभद्र:-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर एक बजे के बाद चुनावी सभा को सम्बोधित करने सोनभद्र के विधानसभा घोरावल के मधुपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री की सभा को सुनने के लिए सुबह से ही पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अंतिम रूप दिये जनसभा स्थल पर हुजूम उमड़ने लगा सभा स्थल पार्टी के झंडे से पट गया । इसके पूर्व दोपहर में वाराणसी एयर पोर्ट से हेलीकाप्टर से मधुपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोरावल के विधायक अनिल कुमार मौर्य के लिए वोट डालने के साथ सोनभद्र के चारों सीटों पर कमल खिलाने के लिए कहा।जय श्री राम के नारे के साथ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल को रोशनी देने वाले सोनभद्र के सभी भाईयों बहनों को प्रणाम भाजपा व उसके सहयोगियों के पक्ष में ने अपनादल निसाद युपी में जहाँ जहाँ गया वहा वहा समर्थन मिल रहा है यह चुनाव भाजपा नही जनता जनार्दन लड़ रही है परिवार वादी समाज को टुकड़े टुकड़े करने का काम कर के चुनावी खेल करना चाहते है युपी के लोग अपने देश के बिकास के लिए वोट करेंगे दुनिया में जो हालात बनें हुए हैं उसे आप देख रहे हैं युक्रेन में फसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं आपरेशन गंगा के तहत हजारों लोगों को वापस लाया जा रहा है संकट मे फसें भारतीयों को हमारी वायु सेना को लगा दिया गया है यह बिश्वास दिलाता हूं कि सुरक्षित वापसी के लिए कोई कसर नही छोड़गे बदलते समय में भारत को और ताकतवर होना होगा ये तब होगा जब देश आत्मनिर्भर होगा जो लोग देश की सेना का अपमान करते हैं जो मेक इन इंडिया का बिरोध करते हैं वो भारत को ताकवर नही बना सकते मुफ्त राशन दो साल से ये आकड़ा सुनकर दुनिया चौक जाती है मेरे गरीब मा के बच्चे भूखे ना रहे काम करना पड़ता है इन परिवार वाद वालों को जब जब सरकार बनाने का मौका मिला आप को पीछे करने का काम किया ऐसे लोग देश का हित कभी नहीं कर सकते। सोनभद्र जैसे और जिले है जिसे समृद्ध करने का काम किया जा रहा है यहा जितनी सरकारें आयी यहा कि खनिज सम्पदा को लुटा भाजपा सरकार सोनभद्र को आंकाक्षी जिला अभियान में शामिल किया है आयुष्यान कार्ड भी हमारी सरकार जनजातीय बहनों को पक्का घर देने का इरादा पक्का है सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाने का काम किया जायेगा नल से जल का अभियान भी तेजी से चल रहा है घोर परिवार वादियों का इतिहास है चुनाव में अवसर खोजते रहते हैं जहां खजाना है वही नजर पड़ती है देश के श्रमिकों को श्रम कार्ड से भी जोड़ा जा रहा है जो माफिया हित के लिए बदनाम है वो ऐसा नहीं कर सकते गाँव के घरों की घरौनी आप को सौपी जायेगी जिससे आप की सम्पत्ति कोई माफिया न छीनें 10 मार्च के बाद स्वामित्व योजना का बिस्तार किया जायेगा सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की दिमागी हालत ठीक नहीं है उन्हें इलाज की जरूरत है। वहीं मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा,मंत्री संजीव दौड़ सदर बिधायक व प्रत्याशी भूपेश चौबे घोरावल बिधायक व प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्य तथा संगठन के पदाधिकारियों ने मौजूद रहे!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment