सरकार बनने पर सोनभद्र के युवा बेरोजगारों को वरीयता के आधार पर मिलेगी नौकरी – बाबू सिंह कुशवाहा ||

---Advertisement---

क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कादल में आज भागीदारी परिवर्तन मोर्चा व जन अधिकार पार्टी विधानसभा 403 के प्रत्याशी अशोक कुमार खरवार का चुनाव चिन्ह सिलेंडर के समर्थन में आज नमन मातृ भूमि विद्यालय कादल दुद्धी सोनभद्र के मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक के अधिकारों का हनन किया जा रहा है | सरकार की नई शिक्षा नीति समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है | सपा ,भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है समाज में सभी वर्गों को न्याय मिले इसलिए भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का गठन किया गया है | उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा किसानों युवाओं से वादे करके उनको गुमराह कर रही है |किसानों के आंदोलन के आगे प्रधानमंत्री को झुकना पड़ा | परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सरकारी व निजी क्षेत्रों में संख्या के आधार पर हिस्सेदारी मिलेगी, सरकारी व कॉन्वेंट स्कूलों में पाठ्यक्रम एक समान चलेगा, किसानों को 350 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, गरीबों किसानों मजदूरों को 10 लाख तक फ्री ईलाज किया जाएगा | सरकार बनने पर सोनभद्र में स्थापित कंपनियों में सोनभद्र के युवा बेरोजगारों को वरीयता के आधार पर नौकरी दी जाएगी | इसके पूर्व एआईएमएम के प्रदेश महासचिव मौलाना नोमान नदवी ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों लोगों को नौकरी देने का वादा पिछले चुनाव में किया था लेकिन हकीकत सबके सामने है | जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 कमलेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भागीदारी संकल्प मोर्चा को विकल्प के रूप में देख रही है आने वाली सरकार की नकेल हर हाल में बाबू सिंह कुशवाहा के हाथ में होगी इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदित्य मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष अरुण मौर्य, जिला संगठन मंत्री अवनीश कुशवाहा ,विधानसभा प्रभारी जसवंत सिंह मौर्य ,उपाध्यक्ष विधानसभा दुद्धी मिथीलेष,ब्लॉक अध्यक्ष दुद्धी श्याम जी, अखिलेश, राजेश ,सतीश, विनोद, श्रीपति विश्वकर्मा, अशोक कुमार, मुकेश, प्रदीप ,शिवम, अनिल, रवि ,सुनील, आशीष ,मधुसूदन, कालिका, देवराज, रामप्रवेश, बसंत ,संजय, जियुत सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment