अशोक मद्देशिया,
चोपन, सोनभद्र
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातवें चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। 2012 विधानसभा के चुनाव में एनडीए भाजपा,अपना दल एस का गढ़ बन गये इस जनपद में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है।
भाजपा की बात करें तो भाजपा के लिए अपना गढ़ बचाने की प्रबल चुनौती है। जिसके लिए भाजपा ने जिले की चारों सीटों पर फोकस कर दिया है लिहाजा सभी राजनीतिक दलों ने अपने दिग्गजों को प्रचार में पूरी तरह से उतार दिया है। जनपद सोनभद्र में सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार दिन शनिवार शाम पांच बजे पूरी तरह से थम जाएगा इसके सात मार्च को लास्ट चरण का मतदान होगा।
इसके पूर्व आज ही के दिन यानी चार मार्च को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राबटर्सगंज विधानसभा
के चतरा ब्लाक के बिरधी में दोपहर डेढ़ बजे, आज ही ओबरा विधानसभा के रेणुकूट क्षेत्र में सांसद एवं भोजपुरी स्टार रवि किशन दोपहर दो बजे, सांसद एवं पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी राबटर्सगंज विधानसभा के कोन इलाके के कचरनवा में साढ़े तीन बजे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य घोरावल विधानसभा के चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर के मैदान में शाम साढ़े तीन बजे जनसभा को संबोधित करते नजर आएंगे।
इसी दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोनभद्र के ओबरा में दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेंगे।
पांच मार्च को सीएम योगी दुद्धी स्थित टीसीडी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते दिखाई देंगे। पांच मार्च को ही अपना दल एस की मुखिया एवं भारत सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल जी राबटर्सगंज विधानसभा क्षेत्र के नगवां इलाके में कम्हरिया में सभा को संबोधित कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताते हुए की पुनः योगी जी के नेतृत्व एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की अपील करेंगी।

