एशिया के बड़े गांव गहमर में विपक्ष पर जमकर साधे निशाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

---Advertisement---

 

नूरूल होदा खान। गाजीपुर

सेवराई। जमानिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी सुनीता सिंह के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गहमर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और माफियावाद राजनीति फैला कर के जो बेशर्मी के साथ आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं इन सभी को जवाब देना है। एक दुर्दांत माफिया जो गाजीपुर से जुड़ा हुआ है, सपा बसपा जिसकी सत्ता होती थी फेवीकोल की तरह चिपक जाता था। आपको याद होगी मऊ की घटना, रामलीला आयोजन का विवाद खड़ा किया गया। वह माफिया खुली जीप में तमंचा लहराते जा रहा था, यादवों के घरों को, हरिजनों के घरों को, कुशवाहा परिवारों के घरों को, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आग लगाते हुए पूरे मऊ को दंगों की आग में झोंकने का काम किया था। उस वक्त की समाजवादी पार्टी की सरकार एक माफिया के सामने कीड़े की तरह रेंग रही थी। आज भाजपा सरकार में वही माफिया कीड़े की तरह रेंगता नजर आ रहा है। जो माफिया तमंचा लहराकर खुली जीप में सरकार को चुनौती देता था, वह आज व्हील चेयर पर गिड़गिड़ाता दिख रहा है। हमारा बुलडोजर बोलता नहीं लेकिन बड़े-बड़े माफियाओं की बोलती बंद कर देता है। उन्होंने जनसभा में खड़े बुल्डोजरो को दिखाते हुए कहा यह बुलडोजर प्रदेश के विकास का प्रतीक है। अपने नियत समय
2: 10 के बजाय एक घंटा विलंब से 3:10 पर पहुचे योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, समस्त मंडल अध्यक्ष,अमित पांडेय आदि ने स्वागत किया। तत्पश्चात उनका काफिला गहमर इंटर कालेज पहुचा जहा उन्होंने
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जनपद में गुंडे और माफियाओं का राज हुआ करता था सपा के लोग उनके सामने नतमस्तक होते थे अब वही गुंडे और माफिया व्हील चेयर पर चलते हैं।
हमारी सरकार में हर गरीबों को कोरोना काल जैसी विषम परिस्थिति में भी महीने में दो बार राशन मुहैया कराया गया।
उन्होंने सरकार द्वारा प्रस्तावित चुनावी घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलाने को कहा। गहमर के बारे में बोलते हुए कहा कि
मा भारती की रक्षा के लिए सेना में तैनात जवानों के इस पावन धरती गहमर को मैं कोटि कोटि नमन करता हूँ।इस जिले की अपनी पहचान है।आज से नही त्रेता युग से इसका इतिहास है।
चुनावी सभा के दौरान उत्साहित कार्यकर्ता बुलडोजर पर खड़े होकर बुलडोजर बाबा की जय और जय श्रीराम के जयघोष करते नजर आए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment