डाला थाना चोपन पुलिस द्वारा लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर निष्पक्ष/निडर होकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया

---Advertisement---

अनिल जायसवाल,

डाला, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के आदेश के क्रम में विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल, भयमुक्त व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा भयमुक्त होकर बिना लालच के शत- प्रतिशत मतदान करने व लोगों में जन-जागरुकता का संदेश देने हेतु आज दिनांक-03.03.2022 को चौकी प्रभारी डाला उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में चौकी क्षेत्र में आमजनमानस को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु स्थानीय लोगों के साथ मतदाता जनजागरुकता रैली निकली गयी । इस दौरान जनपदवासियों को भरोसा दिलाया गया कि आपकी सुरक्षा व आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है । इसके साथ ही लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment