*रामलीला मैदान जनसभा में प्रियंका ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*

ओबरा/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा रामलीला मैदान में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते विपक्षी दलों पर निशाना साधाते हुए कहा कि वर्तमान की सरकार जाति धर्म ऊंच-नीच का भेदभाव फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हुए पूंजीपतियों को लाभ देने का काम कर रही हैं आज इस जनपद में जो भी कल-कारखाने उद्योग चल रहें हैं वह सब कांग्रेस के शासनकाल में लगाएं गये हैं वर्तमान की भाजपा सरकार बेरोजगारी भूख भ्रष्टाचार बढ़ा है महंगाई बेलगाम हो गई आम गरीब मजदूर किसान अपने बच्चों का पठन-पाठन और परवरिश करने में काफी कठिनाइयों का सामना कर रहा है ओबरा विधानसभा से हमने रामराज गौड़, और दुद्धी से बसंती पनिका को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में रामराज गौड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं घोरावल में जब उभा कांड हुआ था वहां के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से काफी मेहनत किया जिसे देखते हुए हमने यह देखा कि इस नौजवान में सभी वर्ग के लिए कार्य करने का जज्बा है। उभा कांड के बादआगमन के पूर्व कार्यस्थल पर अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिली। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने अव्यवस्था को लेकर हंगामा भी किया। मौके पर पार्टी पदाधिकारियों के बारे में सही जानकारी न होने के कारण, ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं ओबरा प्रत्याशी रामराज गोंड तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय को कुछ क्षण के लिए रोक दिया। परिचय बताने और वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद, कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने दिया गया। इसको लेकर जनसभा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां व्यवस्था की कमान छत्तीसगढ़ आए लोगों ने संभाल रखी है। इस कारण स्थानीय लोगों को तरजीह नहीं दी रही है। कार्यक्रम स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बारे में कोई जानकारी न दिए जाने को लेकर असहजता की स्थिति बनी रही। उधर, प्रियंका गांधी के लोगों को दोपहर बारह बजे तक आगमन की सूचना और इस समय तक अधिकांश कुर्सिंयां खाली रहने से भी पार्टी के नेताओं के चेहरे पर चिंता झलकती रही। वहीं तय समय से होती देरी और तपती धूप लोग परेशान रहें।
उम्भा कांड के बाद चर्चा में आए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। रामराज गोंड़ को जिलाध्यक्ष भी उम्भा कांड के बाद पुलिस की घेरेबंदी तोड़ चुनार जाकर प्रियंका गांधी से मुलाकात करने के बाद ही बनाया गया था। अब कांग्रेस नेतृत्व ओबरा में अपने प्रत्याशी के जीत के लिए जी तोड़ कोशिश में जुटा हुआ है लेकिन जिस तरह से जनसभा के दौरान कांग्रेस के लोगों में नाराजगी दिखी और प्रियंका के आगमन को लेकर जनता के बीच जो उत्साह दिखना चाहिए था, वह नही दिखा।हालांकि कांग्रेस के लोगों का कहना था कि लोग तेजी से सभास्थल की तरफ आ रहे हैं। प्रियंका के पहुंचते-पहुंचते, पूरा ग्रांउड भरा नजर आएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment