छग के खाद एवं रसद विभाग मंत्री अमरजीत भगत ने अमवार में किया रोड शो अपने प्रत्याशी के लिए मांगी जनता से वोट

By:

On: Tuesday, March 1, 2022 2:33 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:- दुद्धी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें अमवार से लेकर दुद्धी के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो के दौरान नौजवान बच्चों तथा बड़े बुजुर्गों में एक अलग तरह से उत्साह देखने को मिला लोगों से पूछने पर बताएं कि हम लोग परिवर्तन की राहों पर अपना मत का प्रयोग करेंगे जो देश में भाईचारा शांति व्यवस्था की बात करेगा महंगाई रोजगार की बात करेगा हम सब उसी को वोट देने का काम करेंगे आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है ।कार्यक्रम स्थल पर छ.ग के मंत्री अमरजीत भगत जी ने कहा कि समय की मांग है कि इस देश में वर्तमान सरकार के खिलाफ लोग एकजुट होकर महंगाई बेरोजगार तथा भाईचारे को बनाए रखें और यह वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंके आज गरीब आदिवासी 2 वक्त की रोटी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है चुनाव अगर ना होता तो जो आज राशन गरीबों में बांटा जा रहा है वह नवंबर दिसंबर तक अन्य राज्यों में बंद हो चुका है और यहां भी बंद हो चुका होता लेकिन चुनाव को देखते हुए उन्होंने आगे बढ़ा दिया इनकी घोषणाएं और वादे सब जुमले साबित होंगे अतः आप लोग कांग्रेस पार्टी को वोट करें जिन्होंने इस देश में आगे बढ़ाने का काम किया आपके सोनभद्र में कई कल कारखाने बने हुए हैं जिससे लोग आज रोजगार पा रहे हैं अगर आप लोग फिर से इन्हें 5 वर्ष दे दिए तो आपके आने वाले हैं बच्चों को कभी भी कोई रोजगार नहीं मिल पाएगा क्योंकि यह सब बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बेच रहे हैं इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंती पनिका जी ने कहां की मेरे पति स्वर्गीय श्री रामप्यारे पनिका ने इस सोनभद्र को उत्तर प्रदेश में एक अलग पहचान दी आज भी किसी बड़े नेता का नाम सोनभद्र में लिया जाता है तो श्री पनिका जी को याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने सोनभद्र में कई कल कारखाने दिए जिसमें आज लाखों लोग रोजगार पा रहे हैं आप सभी मतदाताओं से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि आप लोग कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत कर अपना अमूल्य मत हाथ के पंजे पर देकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment