गाली गलौज में पट्टीदारों ने लात घूंसों व लाठी से पीटा,6 घायल

By:

On: Tuesday, March 1, 2022 1:53 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा के बेलहवा टोला में आज सुबह दो पक्षों में जमकर मार पीट हुई इस दौरान जमकर लात घुसे व लाठी डण्डे चले जिससे एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए |मौके पर पहुचीं 112 डायल पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस में लादकर सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया जहाँ उपचार चल रहा है| घटना गाली गलौज दुर्व्यवहार व जमीनी विवाद बताया जा रहा है|
घटना में में एक पक्ष से उर्मिला देवी (50) , सोनी देवी (35) ,सरिता देवी( 25 ) राजेश (20) चारों पुत्री व पुत्रगण राजाराम कुशवाहा तथा पूजा (12) पुत्री सोनी, मोहन (80) पुत्र दरगाही घायल हो गए ,सूचना पर मौके पर पहुँची 112 डायल पुलिस ने 102 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक अस्पताल भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है|
पीड़िता सरिता देवी ने बताया कि कल मंगलवार की शाम को उसका भाई राजेश कुमार 20 पुत्र राजाराम मजदूरी कर घर आया तो रोड़ पर स्थित किराना दुकान पर बैठा गया इतने में वहां पहुँचे पट्टीदार रामबाबु ने उसे बुलाया और मारने लगे|शाम 6 बजे 112 डायल पर पुलिस को सूचना दिया तो पहुँची पुलिस ने रामबाबु पुत्र राजेन्द्र को थाने लाये सुलह कर छोड़ दिया|
सरिता देवी ने बताया कि आज सुबह मेरी बहन सोनी देवी गढ़वा से आज लौवा पहाड़ी पर शिवदर्शन करने के लिए आज यहां पहुँची तो घटना की जानकारी होने पर वह पट्टीदार (रिश्ते में बड़े दादा )के घर जाकर पूछा कि मेरे भाई को क्यो मारा तो ,इतने पर आक्रोशित हो विपक्षी टूट पड़े और लाठी डण्डे लात घूसों से मारने लगे| जिससे हम 6 लोग घायल हो गए|पीड़ित पक्षों ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है|
घटना का मुख्य कारण दुर्व्यवहार गाली-गलौज व जमीनी विवाद बताया जा रहा है |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment