सोंनभद्र, भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी तथा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के राष्ट्रवादी नितियों और विकास के बहुमुखी आयाम तथा सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की नितियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए तथा भाजपा कार्यकर्ता के रुप में भविष्य मे काम करने का संकल्प लिए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राबर्ट्सगंज नगर के प्रमुख व्यवसायी नगर पालिका परिषद राबर्ट्संगज के पूर्व चेयरमैन विजय जैन को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जिला प्रभारी अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी ने भाजपा का पटका व माल्यार्पण स्वागत किया। उनके साथ आज सैकड़ों समर्थको के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए व एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने अपने समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
निम्न लोगों को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी-
1. वाशिद अली खान(अल्पसंख्यक जिला सचिव सपा)
2. सुरेन्द्र जायसवाल(पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सपा)
3. सूर्यकान्त द्विवेदी (बंटी दूबे) पूर्व जिला सचिव सपा।
4. राजेश गोंड(प्रदेश सचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा सपा)
5. विजय कुमार(पूर्व नगर अध्यक्ष छात्रसभा सपा)
6. पवन जैन(अध्यक्ष अग्रवाल समाज)
7. श्यामा देवी (पूर्व सभाषद नगर पालिका सोनभद्र)
सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी परिवार में सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, शंम्भूनारायण सिंह,अनूप तिवारी, आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, February 28, 2022 3:06 PM
---Advertisement---

