*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगरा गांव मे रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान से अचानक आग की लपटे उठने शुरू हुआ ही था कि यह देख आसपास के लोगो मे अफरा तफरी मच गयी आनन-फानन में किसी तरह समरसेबल पम्प चालू कर पानी का छिड़काव कर कर आग पर काबू पाया जाता तब तक मकान मे रखे मोटरसाइकिल खाद्यान्न कपड़े एव गृहस्थी की सारी सामाग्री जलकर खाक हो चुका था
भुक्त भोगी सेने केवट पुत्र रामरक्षा केवट निवासी करगरा मे मुताबिक आग लगने से एक मोटरसाइकिल समेत घर मे रखे कपड़े व अनाज समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को अवगत करा दिया गया है।

