विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय इलाके में स्थित रामजी पब्लिक स्कूल में आज विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्र और छात्राओं को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन करके विज्ञान के द्वारा जादू का प्रयोग करके दिखाया गया इस मौके पर स्थानीय समाजसेवी जगदीश प्रसाद यादव,दुध्दि प्रधान संघ अध्यक्ष व हेंडालको जनसेवा ट्रस्ट के ब्लॉक संयोजक दिनेश प्रसाद यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप जलाकर किया
विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी में रामजी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रणजीत प्रसाद यादव ने कहा की धरती के उत्पत्ति के समय से ही विज्ञान एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में रहा है जैसा कि हमें पुस्तकों के द्वारा अध्ययन के बाद यह ज्ञान होता है कि आदि अनादि काल के ग्रंथ पुराण में भी जो शक्तियां राजाओं, महाराजाओं, दानव, असुरों के पास रहा करती थी वह सब भी विज्ञान का ही देन रहा है जब हम विज्ञान का गहनता पूर्वक अध्ययन करेंगे तो हमें एक से एक जादुई भरी ज्ञान अर्जित होगी और हम उस ज्ञान को जब लोगों के बीच में प्रदर्शित करते हैं तो लोग उसे जादू समझ बैठते हैं जबकि ऐसा नहीं है विज्ञान से ही पुराने समय में व आज के इस युग में एक से बढ़कर एक कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में मदद मिलती है आज विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं को टिंडल का प्रभाव, पेट्रोल द्वारा फोम का गलना, पानी में आग लगाना, प्रतिरोधक का श्रेणी क्रम में संयोजन, सेल द्वारा कुंडली का घूमना, पेंसिल से विद्युत धारा का प्रवाह होना, परिनालिका, मानव शरीर का काम करना इत्यादि चीजों पर प्रयोग करके
विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बताया जा रहा है तथा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को विज्ञान में रुचि लेकर पढ़ाई करने की भी बात बताई जा रही है वही विज्ञान दिवस के अवसर पर लगी विज्ञान प्रदर्शनी का का शुभारंभ करने पहुंचे जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चे ही आगे के भविष्य हैं आप सभी लोग विज्ञान का अध्ययन करें अगर आप विज्ञान का अध्ययन करेंगे तो एक न एक दिन आप सभी लोगों में से ही कोई ना कोई डॉक्टर अब्दुल कलाम की तरह मिसाइल मैन के नाम से जाने जाएंगे डॉक्टर अब्दुल कलाम ने विज्ञान के प्रति अपनी पूरी जीवन समर्पित कर दिया था तथा एक से बढ़कर एक यंत्रों का आविष्कार किया था जिसके कारण लोग आज डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का नाम मिसाइल मैन से भी जाना जाता है इसलिए आप सभी लोग विज्ञान के प्रति रुचि रखें तथा नित्य प्रतिदिन कुछ नया करने की आवश्यकता हैं इस मौके पर मौजूद विद्यालय के छात्र व छात्राएं में परमेश्वर कुमार कृष्ण मित्तल हर्षिता कुमारी सुप्रिया कुमारी मुकेश कुमार नवनीत कुमार पूनम कुमारी विवेक कुमार आशीष कुमार रितु कुमारी संध्या कुमारी सहित विद्यालय के दर्जनों छात्र और छात्राएं मौजूद थे साथ ही साथ विद्यालय के गुरु जन रंजन कुमार अनिल कुमार नंदकिशोर राजेश कुमार अर्पित कुमार भी मौजूद थे
विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन करके विज्ञान के द्वारा जादू का प्रयोग करके दिखाया गया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, February 28, 2022 11:21 AM
---Advertisement---

