शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली पिंक रैली

By:

On: Monday, February 28, 2022 7:18 AM

---Advertisement---

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में महिला शिक्षकों ने सोमवार को पिंक रैली निकाली, ताकि महिला मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूकता बढ़ाई जा सके। महिला शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित मतदाता जागरूकता पिंक रैली के इस आयोजन में पूरे जिले की महिला शिक्षक गुलाबी पोशाक में थी और उन्होंने मतदाताओं, विशेषकर महिला मतदाताओं को मतदान की शक्ति से अवगत कराने का प्रयास किया, ताकि वे सभी बाहर आकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सभी महिलाएं गुलाबी साड़ी और सलवार-सूट पहने हुई थी। महिलाएं लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए और महिलाओं के हाथ में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां थी। पिंक रैली स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से शुरू होकर महिला थाना, सिविल लाइन, स्वर्ण जयंती चौक, मेन चौक होते हुए पुनः स्वामी विवेकानद आकर समाप्त हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने कहा कि पहली बार वोट कर रहीं युवतियों/महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि मताधिकार आपको अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर प्रदान करती है। इसलिए सभी महिला मतदाताओं के साथ-साथ जनपद के सभी मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और इस विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करके जनपद का शत प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिला जागरूक होंगी तो देश जागरूक होगा। महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने अपील किया की 7 मार्च के दिन अपने घरेलू व दैनिक कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। साथ ही अपने घर के सभी मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करवाएं। कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाया गया।

इस मौके पर संतोष कुमारी, रंजना राय, दीप्ती भारती, कौशर जहां सिद्दीकी, वर्षा वर्मा, सुमन तिवारी, वीणा श्रीवास्तव, प्रियंका पाण्डेय, मोनिका, शशिबाला सिंह, संध्या साइन, साधना सारंग, वैशाली श्रीवास्तव, कुंजलता त्रिपाठी, कृतिका सिंह, मधु मिश्रा, अनीमा शर्मा, दिव्या राय आदि मौजूद रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment