घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-घोरावल विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के एक नेता को चुनाव प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर सपा नेता ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भगवास (सरवट) गांव निवासी सपा नेता स्वेत सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उन्हें चुनाव प्रचार बंद करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में गाली-गलौज का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उक्त नेता समाजवादी युवजन सभा का
विधानसभा सचिव है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भगवास (सरवट) गांव निवासी स्वेत सिंह पटेल पुत्र सूर्यमणि सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि शनिवार की देर रात तीन लोग उनके घर पर आए। उन लोगों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करने और भाजपा का प्रचार करने का दबाव बनाया। जब स्वेत सिंह ने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने उन्हें अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में मोबाइल पर कॉल कर के भी धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माईनर निवासी मनीष केसरी, शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा निवासी सार्चन पांडेय और शाहगंज निवासी सुशील सिंह के खिलाफ 171 (ग) 504 506 धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Big breaking:-सपा नेता को चुनाव प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी,मुकदमा दर्ज
---Advertisement---

