सोनभद्र:-जुगैल थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में रविवार की सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय भोले गोंड पुत्र रामबचन गोड़ निवासी बरगवां-जुगैल शनिवार को घर से किसी काम के चलते निकला था। रात में वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला l रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर पेड़ में उसका रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया

