बन्धी में बंधी के चौकीदार का उतराया मिला शव

By:

On: Sunday, February 27, 2022 2:11 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-म्योरपुर थाना क्षेत्र के आँरंगपानी ग्राम पंचायत में स्थित सिचाई विभाग की बन्धी में रविवार को बन्धी के चौकीदार का शव उतराया मिला चौकीदार के भाई अर्जुन प्रसाद द्वारा धटना की सूचना थाने को दी गयी पुलिस ने शव को कब्जे में ले सील कर अन्त्य परीक्षण के लिये दुद्धी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अमृतलाल पुत्र राजनरायन 46 वर्ष निवासी आँरंगपानी सिचाई विभाग की बन्धी के मत्स्य आखेट के ठीकेदार की ओर से चौकीदारी में तैनात था बताया जाता है कि 25 फरवरी को सायम मृतक अपने साले जय श्री को नाव द्वारा छोड़ने गया था किंतु वापस नही लौटा नाव बन्धी में तैरती मिली भाई अर्जुन प्रसाद द्वारा 25फरवरी को गुमसुदगी की सूचना थाने को दी गयी थी पुलिस द्वारा गुमसुदगी दर्ज कर काफी तलाश भी किया गया किंतु सफलता नही मिली रविवार को शव देख ग्रामीणों में भाई को सूचना दी भाई द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया चौकीदार की मौत डूबने से प्रतीत होती है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment