*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/जुगैल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालू साइड पर हो रहे संचालन में चोपन से जुगैल, बिजौरा मार्ग पर परिवहन किया जा रहा है। इस दौरान आम जनमानस, ग्रामीण,पैदल चलने वाले राहगीर एवं छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कब असमय दुर्घटना के शिकार होकर काल के गाल में समा जाएंगे यह उन्हें नहीं पता हैं घर सकुशल पहुंचेंगे या नहीं यह भी सदैव डर बना रहता हैं।
स्थानीय निवासी, ग्रामीणों का कहना है कि आम जनमानस को रोजगार के अवसर तो मिले हैं लेकिन अपेक्षाकृत बहुत कम हैं ज्यादातर कार्य बालू ठीकेदारी स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण जेसीबी पोकलेन लगाकर अपना खनन कार्य कर रहें हैं।
चोपन से बिजोरा मार्ग के बीच में कई विद्यालय, दुकान, कस्बे और गांव पड़ते हैं, जिसमें कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहनों द्वारा दुर्घटना होती रहती हैं। बड़े वाहनों द्वारा रोड पर पानी गिरा कर छोड़ दिया जाता है। जिससे फिसलन होती हैं और आए दिन मोटरसाइकिल और साइकिल सवार गिरते रहते हैं।
ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्र में बड़े ओबरलोड मोरंग लदे वाहनों की गति सीमा भी अधिक है। जिस पर पाबंद लगाया जाना बहुत जरूरी है। स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि यदि इन बड़े वाहनों द्वारा सुरक्षा पूर्वक एवं नियमानुसार कार्य नहीं किया जाएगा तो महात्मा गांधी के पग चिन्हों पर चलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस गम्भीर समस्या पर स्थानीय लोगों का नेतृत्व करते हुए योगगुरु अजय पाठक ने एक पत्र तैयार कर राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन, जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, उप जिला अधिकारी सोनभद्र, स्थानीय थाना चोपन प्रभारी को भी पत्र प्रेषित कर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है।
*बेतरतीब सड़क के किनारे खड़े लोड,ओवरलोड मोरंग लदे वाहनो से हो रहा आम जनमानस को असुविधा*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, February 27, 2022 8:07 AM
---Advertisement---

