एम एच हशन,
सोनभद्र विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस साल से नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। चुनाव में महिला वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए पिंक रैली का आयोजन किया जा रहा है ।सबसे अहम यह है कि महिलाओं को जागरूक करने वाले इस रैली में महिलाओं की भागीदारी ही रहेगी ।इस रैली में प्रतिभाग करने के लिए बेसिक विद्यालय की शिक्षिकाओं को स्वीकृति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई है । बताया गया है कि सभी महिलाएं पिंक ड्रेस में आएंगी। रैली विवेकानंद प्रेक्षागृह से निकलकर बढौली चौराहे तक जाएगी।कार्यक्रम महिला शिक्षक संघ सोनभद्र एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सौजन्य से किया जा रहा है।
*पिंक रैली के द्वारा महिला मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, February 26, 2022 2:41 PM
---Advertisement---

