रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

By:

On: Saturday, February 26, 2022 2:38 PM

---Advertisement---

चोपन। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को स्थानीय ब्लाक के न्याय पंचायत सिंदुरिया के प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पूरे ग्राम सभा के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता से जुड़े नारे भी बच्चों ने लगाए, तथा विद्यालय के छात्राओं द्वारा छात्र-छात्राओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया, तथा लोगों से अपील की गई कि आने वाली 7 तारीख को पहले मतदान फिर जलपान करके लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं। संचालन सहायक अध्यापिका वर्षा वर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले।
प्रधानाध्यापक जरीना बानो ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पांच वर्ष पर जनता मतदान करके अपनी आकांक्षा के अनुरूप सरकार का चयन करती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा और प्राचीन लोकतंत्र है। लोगों को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। शत-प्रतिशत मतदान को प्रेरित करने के लिए छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम के उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने मतदान के प्रति अपना अपना नजरिया स्पष्ट किया तथा लोगों से अपील की गई थी लोकतंत्र के महापर्व को मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। जिससे आने वाले समय में आपको एक अच्छी सरकार मिल सके। लेकिन यह ध्यान रहे कि किसी की लालच या प्रलोभन में ना आकर उचित उम्मीदवार को अपना मत दें जो क्षेत्र का विकास कर सके। इस मौके पर संकुल प्रभारी सत्य प्रकाश, बीडीसी कमली देवी, धर्मेंद्र कुमार, अशोक मौर्या, एसएमसी अध्यक्ष गीता देवी, शिक्षक आकाश निरंजन, श्वेता सिंह, सरोज शर्मा, गंगा पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment