शक्तिनगर अनपरा मुख्य मार्ग पर जाम का कारण बन रहे छ: ट्रेलर को एनसीएल खड़िया परियोजना द्वारा किया गया ब्लैक लिस्ट।

---Advertisement---

 

ऊर्जांचल ब्यूरो उमेश सागर

शक्तिनगर। शक्तिनगर अनपरा मुख्य मार्ग पर बोदरा बाबा समीप कोयला परिवहन की गाड़ियों से आए दिन लगने वाले जाम के निस्तारण हेतु छः ट्रेलरों को एनसीएल खड़िया क्षेत्र ने अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है और शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कोयला परिवहन की गाड़ियों के पार्किंग हेतु मौका मुआयना किया गया।

एनसीएल खड़िया क्षेत्र के कोयला परिवहन की गाड़ियों को खड़ी करने हेतु पर्याप्त स्थान होने के बावजूद कुछ ट्रेलर मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी होने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एनसीएल खड़िया प्रबंधन ने ट्रेलर संख्या UP 64 AT 5976, UP 64 AT 8559, UP 64 T 9526, UP 64 BT 2487, UP 64 AT 5807, UP 64 AT 0693 को नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक कोयला परिवहन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

शनिवार सुबह 12:00 बजे एनसीएल खड़िया परियोजना अधिकारियों संग शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बोदरा बाबा समीप पहुंचकर कोयला परिवहन की गाड़ियों के पार्किंग के स्थान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को पार्किंग स्थल को और विस्तार करने का निर्देश दिया। पूरे प्रकरण में विशेष भूमिका एनसीएल खड़िया परियोजना सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह व एनसीएल सिक्योरिटी उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह की भूमिका अहम रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment