शक्तिनगर रेलवे स्टेशन समीप सर से धड़ अलग रेलवे ट्रेक पर मिला शव, सनसनी

---Advertisement---

 

ऊर्जांचल ब्यूरो उमेश सागर

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर रेलवे स्टेशन के समीप देर रात रेलवे ट्रैक पर धड़ से अलग सर रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। शव की शिनाख्त रजय कुशवाहा पुत्र संतु राम कुशवाहा उम्र 32 वर्ष मूल निवासी हरिगवा थाना रघुनाथपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ अस्थायी पता ग्राम चिल्काटांड थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने ससुराल में ही रहता था और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्टेशन मास्टर समेत जीआरपी को घटना की जानकारी देकर शव को एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय मोर्चरी में रखा गया है। लोगों द्वारा शव को देख कर क्षेत्र में फैली सनसनी ग्रामीणों के मन में रेलवे ट्रैक का दहशत बना हुआ है।मामले में पुलिस द्वारा तमाम लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment