*भाजपा महिला मंडल ने ग्राम खरहरा में नुक्कड़ सभा कर किया घर-घर जनसमपर्क।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
जुगैल/सोनभद्र। आज ओबरा विधानसभा 402 के क्षेत्र ग्राम खरहरा में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरन सिंह के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में भाजपा प्रत्याशी संजीव गौड़ के पक्ष में नुक्कड़ सभा कर किया घर-घर जन सम्पर्क किया गया।
महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह, विधानसभा चुनाव प्रभारी गीता सिंह मोर्चा महामंत्री रेनू सिंह ने संयुक्त सम्बोधन में सर्वप्रथम भारत माता जिन्दाबाद, वन्देमातरम के उदघोष करने बाद नुक्कड़ सभा में उपस्थित कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के जनहित एवं समाज हित के गये कार्यों से भावुक होकर एक गाना गाया जो आजकल बहुत प्रिय है *” जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे,,” उन्होंने अपना वादा निभाया हैं हम अपना वोट देकर भाजपा सरकार बनाएंगे,,* तत्पश्चात अपने संबोधन में भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से अपील की भाजपा प्रत्याशी भाई संजीव गौड को अपना अमूल्य मत देकर प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील करते हुए पुनः 2022 में योगी जी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहाकि आज सभी विपक्षी दल एक होकर सिर्फ भाजपा हराओ अभियान में लगे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि गांव के मतदाता अब बहुत समझदार हो गये हैं वह अपना अच्छा भला किस दल की सरकार कर सकती हैं उन्हें भलिभाति मालूम हैं आप लोगों की भलाई के लिए देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री दिन रात प्रयासरत हैं जिसका नतीजा आप सबके सामने हैं मुझे बताने की जरुरत नहीं हैं वर्तमान सरकार गांव एवं शहर में निवास करने वाले हर छोटे-बड़े वर्गों के साथ-साथ महिला, बुजुर्ग, नौजवान, किसान एवं बेटी बहनों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं जिसका लाभ अब सभी को डायरेक्ट मिल रहा हैं दलाल बिचौलिए समाप्त हो गये हैं गुंडे माफिया जेल में हैं या कुछ हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी जी के डर से प्रदेश छोड़कर भाग गए हर तरफ अमन-चैन कायम है पूरे 5 साल के भाजपा सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए यह शांति और भाईचारा का सबसे बड़ा संदेश है। इसलिए आप सभी लोगों विनम्र अपील हैं सात मार्च को चार नम्बर पर भाजपा चुनाव चिन्ह कमल निशान का बटन दबाकर भाई संजीव गौड़ को लाखों मतों से जिताकर दस मार्च को पुनः प्रदेश स्वच्छ एवं साफ-सुथरी भाजपा सरकार बनाए इन्हीं शब्दों के साथ सभा का समापन करते हुए अभी हम सभी लोग घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के। पक्ष वोट करने अपील करेगे तत्पश्चात सभी लोग अपने घरों को जाएंगे ।
कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष संदीप पांडे, कार्यसमिति सदस्य मुकेश पटेल, दुखवनती, सुखई खरवार, बलराज अगरिया, सुखई गौड, गुलबदन,सुरज अगरिया, सैकड़ों भाजपा महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment