अशोक मद्धेशिया
चोपन सोनभद्र
अवगत कराना है कि दिनांक-19.02.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 52/2022 धारा- 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना में संलिप्त अज्ञात व्यक्ति को प्रकाश में लाने व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । जिसपर आज दिनांक-24.02.2022 को क्राइम ब्रांच व थाना चोपन पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 नफर अभियुक्त देवराज पाण्डेय पुत्र रामनिहोर पाण्डेय निवासी ग्राम कुरुहुल, थाना चोपन जनपद सोनभद्र को शन्ति मेडिकल स्टोर बसकटवा मोड़ से गिरफ्तार कर उसके द्वारा बताये गये निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चाकू व मृतका चम्पा देवी का मोबाइल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.देवराज पाण्डेय पुत्र रामनिहोर पाण्डेय निवासी ग्राम कुरुहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
1-घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चाकू ।
2-01 अदद मोबाइल ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री किरन सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक साजिद सिद्धीकी, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 श्री मनोज कुमार ठाकुर, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4. उ0नि0 सरोजमा सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 श्री अमित त्रिपाठी, प्रभारी स्वाट, जनपद सोनभद्र ।
6. हे0का0 रामाश्रय यादव थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
7. म0का0 जोहरा बेगम, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

