*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत 1 सप्ताह से सिंदुरिया अवकाश नगर आवासीय मार्ग के रास्ते रात्रि के 12:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक धड़ल्ले से टिपर एवं हाईवा से हो रहा है अवैध बालू का खनन परिचालन प्रशासन बना मूकदर्शक।
जिलाधिकारी टी के शिब्बू द्वारा 1 सप्ताह पूर्व चोपन सिंदुरिया मेन रोड पर खनिज बैरियर लगाया गया खनिज बैरियर लगते ही अवैध बालू ढोने वाले परिचालन करने वाले छोटे गाड़ी (टीपर हाइवा) के मालिकों ने सिंदूरिया अवकाश नगर गौरव नगर न्यू नार्दन कालोनी लिंक रोड के रास्ते धड़ल्ले से रात्रि के 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक दर्जनों गाड़ियों से अवैध बालू का परिचालन शुरू कर दिए। अवैध बालू लोडेड़ टिपरो से अवकाश नगर ,की नालियां कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई हैं जिससे रहवासियों में इन बालू माफिया एव प्रशासन के प्रति आक्रोश हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि आर्यसमाज स्कूल के पीछे रेलवे कालोनी की 10 फिट लम्बा चौडा नाला ध्वस्त हो गए हैं जिसपर कभी हो सकता हैं बड़ा हादसा ।इस नाले में कभी भी कोई भी जीव जंतु के साथ मोटरसाइकिल एव पैदल राहगीर गिर सकते हैं। अवकाश नगर गौरव नगर के रहवासियों का आक्रोश इस बात के लिए है कि अगर रेलवे द्वारा आर्य समाज एवं सब्जी मंडी से मेन रोड को जाने वाली सड़क पर ब्रैकेटिंग लगा दिया गया तो अवकाश नगर गौरव नगर एव रेलवे कॉलोनियों के अंदर कोई भी बड़ी गाड़ी नहीं आ जा सकती है जिससे रहवासियों को होगी परेशानी प्रतिदिन अवकाश नगर गौरव नगर एवं रेलवे कॉलोनी में स्कूली बच्चों को ले जाने हम लाने के लिए स्कूल बस आती है तथा कॉलोनी वासियों के अन्य सामग्री जैसे बिल्डिंग मटेरियल जानवरों का चारा भी इन्हीं रास्तों से अपने गंतव्य स्थान तक जाता है अगर इन रास्तों को रेलवे द्वारा ब्लॉक कर दिया गया तो कोई भी बड़ी गाड़ी नगर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी अवकाश नगर गौरव नगर के सभासद अनिल जयसवाल का कहना है अगर समय रहते स्थानीय प्रशासन अवैध बालू परिवहन कर रहे माफियाओं पर कार्यवाही नही की तो रहवासियों के साथ होगा बड़ा आंदोलन। और इसके जिम्मेदार प्रशासन होगा।
सभासद अनिल जायसवाल का कहना है की अवकाश नगर में नगर पंचायत द्वारा निर्मित नालिया कई जगह ध्वस्त होने से गन्दे नाली का पानी सड़को पर बहेगा ।इस प्रकरण पर नगरपंचायत को भी संज्ञान लेना चाहिए। चन्द लोगो के फायदे के लिए पूरे नगर को समस्याग्रस्त नही बनाया जा सकता हैं। स्थानीय प्रशासन अगर कार्यवाही नही की तो इस समस्या से निजात पाने के लिए रहवासी जिलाधिकारी एवं रेलव के अधिकारियों से भी मिलकर सड़क पर पिलर गडवाने के रोक लगाने का प्रयास जनहित राजस्वहित में मांग करेगे।
*बालू माफियाओं द्वारा सोन नदी से अवैध बालू का खनन परिवहन धड़ल्ले से।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, February 23, 2022 8:41 AM
---Advertisement---

