विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण एवम् परीक्षा केंद्र डीबार की होगी कार्यवाही
मामला 20 फरवरी तक शिक्षको का डाटा अपलोड नही करने का
डीआईओएस के द्वारा बार बार निर्देशित किए जाने के बाद भी प्रधानाचार्यों ने नही ली रुचि
सोनभद्र:-माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा हेतु कक्ष निरीक्षको की तैनाती आन लाइन किए जाने के लिए वेवसाइड 20 फरवरी तक क्रियाशील की गई थी परंतु जनपद सोनभद्र के 16 प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस के बार बार निर्देश के बावजूद भी रूचि नहीं लिया, जिस कारण शिक्षको का डाटा अपडेट नही किया गया।प्रधानाचार्यों के द्वारा की गई घोर लापरवाही को दृष्टिगत डीआईओएस रवि शंकर ने नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर आख्या तलब किया है,स्पष्ट आख्या प्रेषित नही होने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरित करने व परीक्षा केंद्र डीबार करने की कार्यवाही के लिए नोटिश भेज दी गई है।जिससे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। नोटिस जारी किए जानें वाले विद्यालय में मां सोनवर्षा देवी इंटर कालेज मुर्धवा, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज गोविंदपुर, सुबास बालिका इंटर कालेज अनपरा, सावित्री प्रकाश इंटर कालेज बगही, नव ज्योति इंटर कालेज चुर्क, विंध्य माध्यमिक गुरमा, पंडित परमेश्वर मा वि तेंदू, विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज,चिल्ड्रन इंटर कालेज कसारी, राजकीय आश्रम पद्धति दुद्धी, शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परासी पांडेय, राजकीय हाईस्कुल सागोबाध, ख्रीष्ट मां वि कचनरवा, मुर्धवा, संगम मा बि बैरखड़, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बभनी शामिल हैं।

