ड्राइवर की लापरवाही के कारण सड़क के किनारे बनी नाली के ऊपर चढ़ाते हुए पास खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर

---Advertisement---

राकेश केसरी 

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सलैयाडीह ग्राम पंचायत में आज सुबह लगभग 9:00 बजे झारखंड की ओर से कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचनारवा जा रही एक बोलेरो ड्राइवर की लापरवाही के कारण सड़क के किनारे बनी नाली के ऊपर चढ़ाते हुए पास खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शि अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शाहरुख खान ने कहा की संयोग अच्छा था कि पिकअप पर प्याज लाद रहे पल्लेदार प्याज की बोरी उठाने के लिए गोदाम में गए हुए थे अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता वर्तमान समय में चार चक्के की छोटी गाड़ियां बरात उठाने व छोड़ने के बाद तेज रफ्तार से वाहन चला रहे जिस पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा अंकुश लगाना ही नीहायत जरूरी है मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ड्राइवर व बोलेरो को पकड़ लिया गया है तथा दुर्घटना कैसे हुई इसकी पूछताछ ड्राइवर से की जा रही है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment