*भाजपा ने ओबरा विधानसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।*

---Advertisement---

 

*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*

ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के चोपन रोड पर भाजपा विधान सभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधान सभा प्रभारी अरविन्द सिंह जी के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के शुभारंभ में प्रभारी जी द्वारा पं० दीन दयाल उपाध्याय व डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जी ने अपने कार्यकर्याओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विजय श्री प्राप्ति के मूल मंत्रो से अवगत कराया। और साथ ही साथ जन सम्पर्क द्वारा भाजपा की उपलब्धियों को जन जन तक जाकर पहुंचाने व उन्हें भाजपा को वोट देने हेतु प्रोत्साहित करने की रणनीति से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला मंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, निवर्तमान चोपन मण्डल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, निवर्तमान विधान सभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता धुरंधर शर्मा, रमाशंकर द्विवेदी, धर्मराज सिंह,आलोक भाटिया, सुमन तिवारी राम यश पाण्डेय, सुख नन्दन चौरासिया,रविन्द्र गर्ग, रामप्रीत गुज्जर, वीरेश सिंह, शिव नाथ जायसवाल, पवन कुमार मिश्रा, राहुल भारती, सुशील कुशवाहा, रंग बहादुर पटेल, अमित मित्तल, कुलदीप, ओम प्रकाश सिंह, डा० ए के पाण्डेय, संदीप सिंह, अरविंद सोनी, बुधिनारायण जायसवाल, गणेश गुप्ता, उमा शंकर सिंह, मनोज सिंह, उषा शर्मा, विमलेश शर्मा, सावित्री देवी, पुष्पा दूबे,अभिषेक सिन्हा,राज कुमार यादव, वीरेन्द्र यादव,बाल गोविन्द, कन्हैया,शैलेश दूबे, विनोद तिवारी, राजेन्द्र जायसवाल, आदर्श सिंह, सूरज प्रसाद, समीर माली, रत्नेश चौबे, विभाष घटक, विजय जैन, अनिरूद्ध खरवार, सन्तोष जायसवाल, बबलू एवं विधान सभा मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन ओबरा मण्डल के मण्डल महामंत्री ने किया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment