राकेश केशरी
विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रीवां रांची राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान के ठीक सामने आज दोपहर लगभग 12:00 बजे एक सवारी भरी टेंपो व पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर होने से टेंपो में सवार रामधारी उम्र 50 वर्ष , विनीता देवी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कोटा, नागनाथ उम्र 60 वर्ष निवासी नेरुइयादामर थाना कोन को गंभीर चोट लगी मौके पर मौजूद होटल संचालकों ने तत्काल घायलों को उठाकर रोड के किनारे बैठाया मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने उक्त घायलों को पुलिस के मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज भेजा। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो व पिकअप को थाने पर भेजा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से टेंपो चालक व पिकअप चालक फरार हो गए हैं तथा घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर हो रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि विनीता देवी व नागनाथ को चोट लगी है जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है वहीं रामधारी को गंभीर चोट लगी है पैर व हाथ की हड्डी उठ गई है जिसे प्राथमिक उपचार करने के बाद दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है

वहीं दुर्घटनास्थल के पास दुकानदारों ने बताया कि आए दिन सट्टे राज्य झारखंड के टेंपू चालको के द्वारा बूटबेढवा पंचायत भवन के पास दर्जनों की संख्या में टैंपू लगाकर यात्रियों को बैठाने के चक्कर में आगे पीछे किया करते हैं जबकि मेन रोड पर टेंपो स्टैंड के लिए उचित जगह नहीं है टेंपो चालक रोड के पटरी पर टेंपो को खड़ा रखते ही हैं साथ ही साथ आगे पीछे करने के चक्कर में दोनों तरफ से आधा से ज्यादा रोड भी कब्जे में किए रहते हैं जिसके कारण आज टैंपू – पिकअप में जोरदार टक्कर हुई टक्कर जितनी जोरदार थी उतना ऊपर वाले की महिमा से टैंपू में सवार यात्रियों को चोट नहीं लगी है अगर यही हालात टेंपू चालकों का रहा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है

