क्राइम जासूस ,माची,सोनभद्र
आज दिनांक-13.02.2022 को थाना माँची पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2022 धारा 147, 148, 307, 34 भादवि व 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 01. भोला पासवान पुत्र भिखारी पासवान निवासी सीकरी, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार) 2. कमल अगरिया पुत्र स्व0 रामवृक्ष अगरिया निवासी सिकरी, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार) को ग्राम सुअरसोत माँची मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा मुखबिर कि सूचना पर जमुना सिंह उर्फ खैरू सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी सीकरी, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार) को ग्राम उजियारी, बिहार बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया । उसके निशान देही पर शिकार करने में प्रयुक्त भरूआट शस्त्र बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 07/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
1. भोला पासवान पुत्र भिखारी पासवान निवासी सीकरी, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार)।
2. कमल पुत्र स्व0 रामवृक्ष अगरिया निवासी सिकरी, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार)।
3. जमुना सिंह उर्फ खैरू सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी सीकरी, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार)।
*बरामदगी का विवरण–*
1. शिकार करने में प्रयुक्त 01 अदद भरूआट बन्दूक ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार थाना माँची, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 धर्मनाथ सिंह चौकी प्रभारी सुअरसोत, थाना माँची, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 सौरभ वर्मा थाना माँची, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 सनोज कुमार थाना माँची, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 शैलेन्द्र राय चौकी सुअरसोत, थाना माँची, जनपद सोनभद्र ।

