*बैरियर पुल से अगोरी मार्ग पर जाम वाहनों के बीच मरीज को लेकर फंसी रही एंबुलेंस

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*

चोपन/सोनभद्र। रविवार को बैरियर पुल से सिंदुरिया पुल से लेकर के भगवा साइड से होते हुए चारो साइड तक ट्रकों का लगा ताता जुगैल थाना अंतर्गत चोपन भरहरी मार्ग पर लगातार कई दिनों से जाम लग रहा है बालू लेने पहुंचे ट्रकों के कारण रोजाना इस मार्ग पर जाम लग रहा है बालू खनन शुरू होने से इस मार्ग पर जाम काफी बढ़ गई है खदानों के चालू होने से 40 से ज्यादा नई दुकानें खुली है सड़क पर लग रहे जाम से राहगीर परेशान हो रहे हैं कुछ दिन पहले प्रशासन हरकत में दिखी थी तो भगवा साइट पर 9 पोकलेन भी सीज किया गया था वहीं जुगैल और कुडा़री की ओर से आने वाले यात्री वाहनों को काफी दिक्कतें हो रही है जाम के कारण चोपन से भरहरी और चौरा की ओर से आ रहे सैकड़ों वाहन जाम में फस जा रहे हैं सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है बालू खदानों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क के एक लाइन में ट्रक खड़ी हो जा रही है जो जाम का मुख्य कारण बना हुआ है l जाम में एंबुलेंस सहित समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड भी फंसे रहे जाम के दौरान चोपन जा रहे बुखार से पीड़ित अमन सिंह परिहार भी जाम में 1 घंटे फंसे रहे महलपुर के साथ सिंदुरिया पुल पर जाम के दौरान राहगीरों और बालू लदे ट्रक चालकों के बीच कहासुनी के साथ हाथापाई भी हुई जिनमें गाजीपुर के एक ट्रक के चालक की पिटाई के साथ उसका मुख्य सीसा भी टूट गया उधर भाजपा प्रत्याशी,मंत्री संजीव कुमार गौड़ चौरा बिजोरा और बड़गांवा से जनसंपर्क कर वापस चोपन की तरफ जा रहे थे सिंदुरिया पुल से पहले 20 से 40 मिनट तक के जाम में फंसे रहे फिर जिला अधिकारी को फोन कर सूचना दिया गया तत्पश्चात हरकत में आती पुलिस ने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment