*मुख्य बाजार में सड़क के किनारे राशन विक्रेता व आटो चालकों द्वारा मनोरंजन के नाम पर खुल्लेआम जुआं।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र। राजकीय राजमार्ग के किनारे बसे टेंपो स्टैंड के पास अस्थाई राशन दुकान के दुकानदार एवं आटो चालकों द्वारा खुल्लेआम प्रतिदिन राशन दुकानदार अपना टेबल-कुर्सी लगाकर स्वयं और कुछ टैम्पो चालकों के साथ बैठकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के बिना डर-भय के मनोरंजन के पर रूपया लगाकर जुआ खेलते हैं।
आप सभी को अवगत कराते चले कि मुख्य सड़क के किनारे टैम्पो स्टैंड पर स्थित भोला पांडे चाय दुकान के बगल में राशन दुकानदार द्वारा खोलने के एक दो घंटे बाद स्वयं अपना टेबल कुर्सी लगाकर कुछ ऑटो चालकों को इकट्ठा करके मनोरंजन के नाम पर रुपया लगाकर प्रतिदिन जुआ खेला करते हैं ।इस संबंध में जब स्थानीय पुलिस प्रशासन को जानकारी हुई तो अभी कुछ दिनों पहले थाने के एसआई द्वारा स्वयं अपनी गाड़ी रोके तो ताश फेंक कर सब इधर-उधर भागने लगे उनके साथ आए पुलिसकर्मियों ने एक दो लोगों को दौड़ाकर पकड़ा तो ऑटो चालक हाथ जोड़कर करने लगे साहब हम लोग मनोरंजन कर रहे हैं अब ऐसी गलती नहीं खेलेंगे करेंगे और रोड के किनारे बैठकर ताश नहीं खेलेंगे इस पर उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए कहां कि आइंदा यदि हमने तुम लोगों को देख लिया तो नहीं छोड़ेंगे।
उसके बाद दो-चार दिनों तक ताश खेलना बंद हो गया इधर फिर कुछ दिनों से राशन व्यवसाय व चालकों द्वारा फिर सड़क किनारे बैठकर प्रशासन के बिना डर-भय के मनोरंजन के नाम पर खुल्लेआम ताश खेलना शुरू कर दिए हैं।
स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने जनहित में स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग किया कि खुलेआम ताश खेलने पर औचक छापा मारकर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाय।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment