मुस्तकीम खान
सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र के पगिया गाँव और नजदीक के गाँव वारी महेवा ,पगिया तिराहा पर आज दोपहर को पुलिस ने सघन कांबिंग की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व मे मंगलवार को स्थानीय पुलिस टीम ने पगिया तिराहे, पगिया गांव,बारी महेवा गाँव में आज दोपहर सघन कांबिंग की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घोरावल विधानसभा क्षेत्र के गांवों मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांबिंग की जा रही है।इस दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनका हरसंभव समाधान कराये जाने का भरोसा दिलाया गया।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वे भयमुक्त होकर आगामी विधानसभा चुनाव मे मतदान करें। किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करें। इलाके में दिखाई देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जाए।

