अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। दिनांक 11.02.22 को थाना चोपन की पीआरवी 1247 को तेलगुड़वा इलाके में एक बालक (उम्र लगभग 06 वर्ष) भटकता हुआ मिला। पूछताछ करने पर बालक द्वारा अपना नाम गोलू पुत्र शिवकुमार बताया गया जिस पर पीआरवी कर्मियों द्वारा उक्त बालक को थाना चोपन को सुपुर्द कर दिया गया।
इसी क्रम में थाना चोपन पर थाना प्रभारी उ0नि0 कृष्णावतार सिंह द्वारा बच्चे से और जानकारी लेने की कोशिश की गयी जिसपर बालक द्वारा अपना पता ओबरा बताया गया । इस सम्बंध में अन्य कोई लाभप्रद जानकारी न मिलने पर उ0नि0 एवं उनकी टीम द्वारा बच्चे को लेकर ओबरा कस्बे में खोजबीन कर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया । काफी खोजबीन के उपरान्त ओबरा कस्बे के सेक्टर नम्बर 10 में बालक के परिजनों के होने की सम्भावना होने की जानकारी मिली जिसपर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर उक्त बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।
बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं आम जनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक की बरामदगी कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द करने वाली पुलिस टीम में थाना चोपन पर नियुक्त वरिष्ठ उ0नि0 कृष्णावतार सिंह, हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव, आरक्षी राजेश यादव तथा पीआरवी 1247 पर नियुक्त हे0का0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय, आरक्षी उपेन्द्रनाथ गोड़, व चालक अनिल मिश्रा इत्यादि शामिल रहे।

