चार नामजद पासरों को दो कार सहित गिरफ्तार

By:

On: Friday, February 11, 2022 1:57 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:- डाला खनिज बैरियर पर जबरदस्ती ट्रक पार कराने के मामले में चोपन पुलिस ने बसकटवा मोड़ पर चाय की दुकान से बृहस्पतिवार की सुबह ग्यारह बजे चार नामजद पासरों को दो कार सहित गिरफ्तार करके न्यायालय ले जाया गया। वहां से न्यायालय ने चारों को जेल भेज दिया। बुधवार को खनिज लिपिक सोनभद्र कमला शंकर उपाध्याय के तहरीर पर बैरियर पर खड़े ट्रकों से अवैध वसूली कर जबरदस्ती वाहनों को पार कराने के मामले में मुकदमा पंजीकृत होते ही चोपन पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई। चोपन थाना प्रभारी केके सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त आरोपियों में से कुछ लोग पटवध के बसकटवा मोड़ एक चाय की दुकान पर कार के साथ है मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बल के साथ मौके पर पहंुच कर 31 वर्षीय गोपाल केशरी, निवासी मधुपुर, 32 वर्षीय सतानन्द पाण्डेय, निवासी न्यू कालोनी और 22 वर्षीय नाजमुद्दीन, निवासी तकिया, तीनों थाना राबर्टसगंज और 36 वर्षीय अविनाश मालवीय उर्फ चंकी, निवासी हाइडिल कालोनी थाना चोपन को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रभारी और मामले के जांच पड़ताल कर रहे चोपन थाने के एसआई कृष्ण अवतार सिंह ने बताया कि छह नामजद में से चार आरोपियों को बसकटवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में हेकां सुरेंद्र प्रताप सिंह, कां अनूप चंद दुबे और महिला कां वन्दना शामिल रहीं

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment