अशोक मद्धेशिया, चोपन
गुरमा/सोनभद्र। गुरमा जय प्रकाश सेवा संस्थान द्वारा संचालित जय-जय ज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा 10, 12 की प्री बोर्ड तथा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो जाएंगे
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि विद्यालय की बोर्ड तथा वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी का सम्मिलित होना अनिवार्य है। और परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड 11 फरवरी से वितरित किया जाएगा। सभी विद्यार्थी अपना संपूर्ण बकाया शुल्क जमा करके परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र अवश्य प्राप्त करें।

