*महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने धनबाद मंडल के कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का किया निरीक्षण, संरक्षा, यात्री सुविधा आदि का लिया जायजा

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने आज दिनांक 09.02.2022 को धनबाद मंडल के कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का गहन निरीक्षण किया । इस क्रम में महाप्रबंधक द्वारा रेलपुलों/स्टेशनों/रेलखंडों पर संरक्षा आदि से जुड़े विविध पहलुओं का गहन मुआयना किया तथा उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया । निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष बंसल एवं मुख्यालय तथा मंडल के अन्य वरिष्ठ उच्चधिकारीगण उपस्थित थे।

आज के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने सर्वप्रथम कोडरमा स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । तत्पश्चात् महाप्रबंधक द्वारा कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का निरीक्षण किया गया । इसी क्रम में महाप्रबंधक ने कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड के पीपराडीह और बरही स्टेशन के मध्य किमी. 14/17 के निकट कर्व संख्या 07 पर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं आदि का गहन जायजा लिया । इसके बाद महाप्रबंधक ने बरकाकाना पहुंचने से पूर्व चहरी और कुजू स्टेशन के मध्य रेलपुल संख्या 206 का मुआयना किया । सिधवार-सांकी रेल लाईन के कट एंड कनेक्शन से जुड़े कार्य का भी जायजा महाप्रबंधक महोदय द्वारा लिया गया । साथ ही महाप्रबंधक ने भुरकुुंडा में पीपीपी मोड पर निर्मित पूर्व मध्य रेल का पहला गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया । आज के निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक पतरातु लोको शेड पहुंचे जहां उन्होंने संरक्षा आदि से जुड़े विविध पहलुओं का गहन जायजा लिया । महाप्रबंधक सब डिवीजनल रेलवे चिकित्सालय, पतरातु का भी निरीक्षण किया गया ।
(राजेश कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment