*श्री विरेन्द्र कुमार, पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी*

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

सोनभद्र।आज दिनांक 09.02.2022 को श्री विरेन्द्र कुमार ने पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है । इसके पूर्व आप मुख्यालय, हाजीपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) के पद पर पदस्थापित थे

विदित हो कि पूर्व में पदस्थापित श्री राजेश कुमार को पदोन्नति के उपरांत पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में ही मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट) के पद पर पदस्थापित किया गया है ।

श्री विरेन्द्र कुमार 2005 बैच के भारतीय रेल यातयात सेवा (IRTS) के अधिकारी हैं । आपने अपनी सेवा की शुरूआत पूर्व तटीय रेलवे में एरिया ऑफिसर, पारादीप, खुर्दा रोड से की । इसके अतिरिक्त पूर्व तटीय रेलवे में विभिन्न पदों पर भी आप अपनी सेवा दे चुके हैं । आपने वर्ष 2011 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर योगदान के साथ पूर्व मध्य रेल में अपनी सेवा की शुरूआत की । तत्पश्चात् आप सोनपुर तथा समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर पदथापित रहे । श्री कुमार समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंघक के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं ।

श्री वीरेन्द्र कुमार रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं । आपकी पत्रकारिता, खेलकूद, बागवानी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूचि है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment