उमेश सागर
शक्तिनगर ,,सोनभद्र
आज दिनांक 09.02.2022 को उ0नि0 अश्वनी कुमार राय, हे0का0 रुस्तम खान, हे0का0 संजय सिंह द्वारा दौराने देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, जाँच प्रार्थना, चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति में खडिया कालोनी मे जन्मदिन मनाने के दौरान आपस मे शराब पीकर वाद विवाद करते हुए (1) सूरज सिंह पुत्र श्री चन्द्रजीत निवासी बीजरवा, थाना मुबारकपुर, जिला आजमगढ़ हाल पता एन.सी.एल. खड़िया कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र व (2) सोनू पुत्र बाबू लाल निवासी काली मंदिर बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। समझाने बुझाने के दौरान सूरज सिंह व सोनू उपरोक्त काफी उग्र हो गये। शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सूरज व सोनू का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सी.आर.पी.सी. मे किया गया। उक्त लोग काफी सरहंग व दबंग किस्म के व्यक्ति भी है।

